copyscape

Protected by Copyscape Web Plagiarism Finder

Thursday 26 May, 2011

जानिए अगले जन्म में आपका कैसा रंग-रूप होगा?



जानिए अगले जन्म में आपका कैसा रंग-

वैसे तो यह कोई नहीं बता सकता कि कल क्या होने वाला है लेकिन ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिससे काफी हद तक इस प्रश्न का उत्तर प्राप्त किया जा सकता है। ज्योतिष इशारा कर देता है भविष्य में होने वाली घटनाओं के संबंध में। ज्योतिष से ही अगले और पिछले जन्म के संबंध में कई प्रकार की जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस जन्म में हमारे द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर ही अगला जन्म प्राप्त होता है। वेद-पुराणों में कई ऐसी बातें हैं जिनसे अगले जन्म के संबंध में अमूल्य ज्ञान दिया गया है। सभी की जिज्ञासा का विषय होता है कि हम अगले जन्म में क्या बनेंगे?

पुराणों के अनुसार मृत्यु के समय जिसका ख्याल मन में होता है, वही शरीर अगले जन्म में हमें प्राप्त होता है। यदि कोई व्यक्ति पशु का ध्यान करता है तो उसी पशु के रूप में जीवन प्राप्त होता है। इस संबंध में भागवत में राजा जड़भरत की कथा दी गई है। कथा के अनुसार राजा जड़भरत को अपने हिरण से काफी लगाव था। जब राजा का अंत समय आया तब भी उनका सारा ध्यान उसी हिरण में लगा हुआ था। इसी वजह से मृत्यु के बाद उन्हें हिरण के रूप में अगला जन्म प्राप्त हुआ।

भागवत तथा अन्य शास्त्रों में इस बात पर जोर दिया गया है कि अंतिम समय में मनुष्य का ध्यान ईश्वर की ओर होना चाहिए। ऐसा करने पर शरीर छोडऩे के बाद आत्मा परमात्मा में विलिन हो जाती है अर्थात् उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। जबकि अन्य बातों की ओर ध्यान होने पर अगले जन्म में वही सब भोगना पड़ता है।

No comments: